साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 फरवरी वर्ष-2020 ई0 

saaptahik rashifal
saaptahik-rashifal

मेष राशि-

मेष राशि के जातक की कुंडली के भाग्यस्थान पर मंगल-गुरु -केतु का योग होने से परिवार में संतान सम्बन्धी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू तनाव एवं अत्यधिक क्रोध से परिस्थितियां  बिगड़ सकती हैं। धन का अपव्यय भी होगा। कुंडली के दशमें स्थान पर शनि के कारण व्यवसायिक कार्यो में उलझनें रहेंगी। लेन-देन के कार्यो में विशेष सावधानी बरतें।
उपाय- प्रतिदिन श्री दुर्गाकवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए । लाभ होगा ।

वृष राशि-

वृष राशि के जातक की कुंडली के राशिस्वामी शुक्र लाभस्थान पर होने से सप्ताह में मिश्रित प्रभाव होगा। परिवार की आय के साधनों में वृद्धि होगी। पराक्रम एवं उत्साह से किए गए कार्यो में कामयाबी के योग हैं। परंतु जातक की कुंडली के अष्ठम भाव मे मंगल -गुरु-केतु के प्रभाव से स्वभाव में तेजी, पेट विकार, चोटादि का भय एवं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहगी। सावधानी बरतें।
उपाय-श्रीमहालक्ष्म्यष्टक स्रोत का पाठ नित्यप्रति करके कन्यापूजन करनाशुभ होगा।

मिथुन राशि -

मिथुन राशि के जातक को सप्ताह के आरंभ से ही विभिन्न आर्थिक योजनाओं को कार्यान्वित  करने में परेशानी व विलम्ब  होने से मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में कुछ भ्रामक धारणाओं से व्यर्थ की उलझनें उत्पन्न होंगी। सप्ताह के अंत मे यद्यपि आय के साधन बनते रहेंगे।परंतु शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। स्वयं के पुरुषार्थ से ही कार्य विशेष में लाभ व सफलता मिलेगी ।
उपाय- स्वास्थय की रक्षा के लये प्रतिदिन श्री दुर्गाकवच का पाठ करके कन्यापूजन करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातक का थोड़े परिश्रम से कोई विशेष रुका हुआ काम बनेगा। आय-व्यय समान रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनेगी। परिवार में अचानक किसी मंगल कार्य पर खर्च होगा। मान सम्मान में वृद्धि और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्तहोगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत मे शत्रु हानि पहुुँचाने की चेष्टा करेंगे, सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में व्यर्थ का तनाव और टकराव की स्थिति बनेगी।

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातक पर सूर्य-बुध एवं गुरु की दृष्टि होने से मिश्रित प्रभाव होगा। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेंगे। कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।भाग्यवश ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। कुंडली के पंचम स्थान पर मंगल-गुरु-केतु की युक्ति होने से संतान को  विद्या  के क्षेत्र में विघ्न-बाधाएं एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। किसी विशेष से धोखे की सम्भावना भी बनी रहेगी।  
उपाय- प्रतिदिन विधिपूर्वक भगवान सूर्य को मन्त्रपूर्वक अर्ध्यप्रदान करना चाहिये।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातक की कुंडली में इस सप्ताह राशिस्वामी बुध छठे भाव मे सूर्य युक्त संचार करने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आय कम व खर्च  अधिक होगा। व्यवसाय में विघ्न तथा घरेलू उलझनों के कारण मन चिन्तित एवं अशांत रहेगा । सप्ताहांत में व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य ही धन की प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे।
उपाय - प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करनाशुभ होगा।

तुला राशि-

तुला राशि के जातक की कुंडली में शनि  की ढैय्या एवं तृतीय भाव में  गुरु -मंगल-केतु की स्थिति होने से मिश्रित प्रभाव होगा। यद्यपि विदेशी कार्यों व सम्बंधियो से विघ्नों के रहते लाभ के योग बनेंगे। परंतु व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यशैली में परिवर्तन से आय के साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताहान्त में घरेलू उलझनें  एवं ग्रहस्थ जीवन मे व्यर्थ का तनाव रहेगा। मुकद्दमें आदि की परेशानी एवं विरोधी भी सरगर्म रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी विशेष सावधानी बरतें।
उपाय -श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातक की कुंडली के द्वितीय भाव में मंगल-गुरु-केतु एवं मंगल की भाग्यस्थान पर नीच दृष्टि होने से बनते कामों में विघ्न एवं देरी के योग हैं । नौकरी में एवं धन के सम्बंध मे किसी व्यक्ति से धोखे की सम्भावना बनी रहेगी। सप्ताह के शुरू में खर्च अधिक रहेगा जिससे मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । वाहन चलाने में सावधानी रखें। सरकारी क्षेत्रों में विघ्नों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें शुभ होगा।

धनु राशि-

धनु राशि के जातक की राशि पर मंगल-गुरु-केतु का संचार होने से घरेलू समस्याएं रहेंगी। भागदौड़ अधिक रहेंगी एवं खर्च भी अधिक रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के उपरान्त भी निर्वाह योग्य धन प्राप्त होने में देरी होगी। सप्ताह के शुरू में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी एवं शुभ- मंगल कार्यों पर धन खर्च भी अधिक होगा। परिवार के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।
उपाय-श्री सुन्दरकांड का पाठ करना शुभ होगा।

मकर राशि-

मकर राशि के जातक की राशि पर शनि का संचार एवं सप्तम भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से दाम्पत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव एवं घरेलू वाद-विवाद बढ़ेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा एवं चोटादि का भय रहेगा। सप्ताह के शुरू में क्रोध से कोई बना कार्य बिगड़ सकता है। किसी सगे-सम्बन्धी से धोखे की सम्भावना बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- प्रतिदिन श्री सुन्दरकांड का पाठ करना शुभ होगा।

कुम्भ राशि -

कुम्भ राशि के जातक की राशि पर शनि की साढ़े साती एवं कुंडली के पंचम स्थान पर राहु के प्रभाव से मिश्रित फल मिलेगा। पूर्वार्द्ध भाग मानसिक तनाव और घरेलू उलझने भी बढ़ेंगी। अत्यधिक संघर्ष के पश्चात् धन आने के साधन बनेंगे।खर्चों की अधिकता रहेगी। उत्तरार्द्ध भाग में कुछ रुके हुए कार्यों में सुधार,  मान-सम्मान में वृद्धि एवं निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर, सिरदर्द  और आँखों में कष्ट की सम्भावना बनी रहेगी।
उपाय - प्रतिदिन श्री नीलकंठ स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

मीन राशि -

मीन राशि के जातक को इस सप्ताह मानसिक तनाव एवं उलझनों के बावजूद धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी। किसी नये काम की योजना भी बनेगी, लेकिन इस राशि पर मंगल -शनि की खराब दृष्टि होने से आर्थिक समस्याओं के कारण मन अशान्त रहेगा। लेन-देन के कार्यों में हानि एवं क्रोध की अधिकता से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।सावधानी बरतें।
उपाय - प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।
धन्यवाद ।
और नया पुराने