जानिए क्या कहते हैं आपके सपने ?

जय माता दी। दोस्तों .........

हर आदमी सपने देखता है। यहां हम जागती आंखों के सपनों की बात नहीं कर रहे हैं। यह उन सपनों की बात है जो आप सोते में देखते हैं। सपने, दरअसल, आपके सबकान्शस दिमाग में झांकने का अवसर प्रदान करते हैं। यह आपकी दबी हुई इच्छाओं, डर, उम्मीदों और चाहतों को उजागर करते हैं, भले ही आप उनके बारे में परिचित न हों जब एक ही सपना बार-बार दिखाई देता है, तो वह आपके जीवन के बारे में कुछ खास बात बताता है।

janiye kya kahte hain aapke sapne
dream

निम्न सवालों का ईमानदारी से जवाब देने पर आप को भी मालूम हो जाएगा कि आपके सपने आपसे क्या कह रहे हैं ?

1. आपने सपना देखा कि कोई आपका पीछा कर रहा है या हमला कर रहा है।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
ग) लगातार।
2. जिस व्यक्ति को आप प्यार करते हैं, उसके साथ सपने में आप रोमांटिक डेट पर गए हैं।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।
3. आपने सपना देखा कि अच्छे परफॉर्मेंस के लिए दूसरे आपकी तारीफ कर रहे हैं, आपको मुबारकबाद दे रहे हैं।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।
4. सपने में कोई अजनबी आपका पीछा कर रहा है।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
 ग) लगातार।
5. आप सपने में उड़ रहे हैं।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।
6. सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को आपने सपने में देखा।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।
7. आपने देखा कि आप बोलना या चीखना चाह रहे हैं,  मगर ऐसा नहीं कर पाते।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
ग) लगातार।
8. आपने देखा विनाशकारी, भयंकर आग को।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
ग) लगातार।
9. आपने देखा कि आप शॉपिंग कर रहे हैं और विशेष अवसर के लिए आपको अच्छी ड्रेस मिल जाती है।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।
10. आपने देखा कि आप इम्तिहान दे रहे हैं और समय कम होने की वजह से दबाव बढ़ रहा है।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
ग) लगातार।
11. आपने देखा कि आपकी बस छूट गई है।
क) कभी नहीं।
ख) तीन या चार बार।
ग) लगातार।
12. आपने देखा कि अपने ड्राइविंग कौशल से आपने अपने आपको दुर्घटना से बचा लिया।
क) लगातार।
ख) तीन या चार बार।
ग) कभी नहीं।

आकलन -

  • अगर आप के उत्तर में 'क' की अधिकता है, तो आपके सपनों का विषय है कि जीवन फल देता है। आप जीवन में अच्छा लगने और अच्छा महसूस करने के सपने देख रहे हैं। इसका अर्थ है कि जीवन के किसी हिस्से में आपकी कड़ी मेहनत और तैयारी का आपको फल मिला है और आप अपने आपको अनुमति दे रहे हैं कि जिन लाभों के आप हकदार हैं उन्हें स्वीकार करें। सपने वह कहानियां हैं जो आपका अनकांशस दिमाग रोज रात को सोने पर आपको सुनाता है।
  • अगर आपके उत्तर में 'ख' की अधिकता है, तो आपके सपने का विषय है आत्मनिर्भरता। आप उन स्थितियों के सपने देख रहे हैं जिनमें आप जीवन के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसका अर्थ यह है कि जीवन के कुछ क्षेत्रों में आप उन राहों को तलाश रहे हैं जिनसे सही तैयारी और सुरक्षा मिल जाए सफलता के लिए।
  • अगर आपके उत्तर में 'ग' की अधिकता है, तो आपके सपनों का विषय है नियम और संतुलन। आप उसका सपना देख रहे हैं जो आपके नियंत्रण से बाहर है। इसका अर्थ यह है कि जीवन के कुछ क्षेत्रों में आपकी इच्छा है कि जो उथल-पुथल आपको प्रभावित कर रही है उस पर आप काबू पा लें और अपने आप को बेहतर स्थिति में महसूस करें।

धन्यवाद।

Post a Comment

और नया पुराने