साप्ताहिक राशिफल 24 से 31 मार्च - सन्  2020ई0

rashifal 24 to 31 march 2020
rashifal

मेष राशि 24 से 31 मार्च -

मेष राशि का स्वामी मंगल उच्च स्थिति में शनि युक्त होने से व्यवसायिक क्षेत्रों में अनेक उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी नवीन क्षेत्र में कार्य करने का विचार भी बनेगा।  इस राशि पर मंगल की स्वगृही दृष्टि होने से क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है। संतान की कैरियर संबंधी चिंता भी रहेगी। द्वादश भाव में सूर्य होने से स्वास्थ्य ढीला, सिरदर्द, आंखों में कष्ट एवं रक्त विकार के कारण परेशानी होगी।

उपाय - श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

वृष राशि 24 से 31 मार्च -

वृष राशि पर इस सप्ताह मिश्रित प्रभाव होगा। व्यर्थ की भागदौड़, मानसिक तनाव एवं घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। तारीख 28 से हालात में धीरे-धीरे परिवर्तन और सुधार होगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि, धन-लाभ तथा नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। परंतु क्रोध एवं उत्तेजना से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

 उपाय - प्रतिदिन श्री गणेश स्तोत्र एवं श्री दुर्गाकवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि 24 से 31 मार्च -

मिथुन राशि के अष्टम भाव में मंगल-शनि के संचार से स्वभाव  में तेजी,  उत्तेजना, क्रोध की अधिकता व मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। सांझेदारी के कार्य में हानि, चोट आदि का भय रहेगा परंतु राशि स्वामी बुध भाग्य स्थान पर होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। व्यस्तताएं बढ़ेंगी। शुभमंगल कार्यों पर धन खर्च अधिक होगा।

 उपाय- प्रतिदिन श्री दुर्गाकवच का पाठ करके कन्या पूजन करना चाहिए। लाभ होगा।

कर्क राशि 24 से 31 मार्च -

कर्क राशि पर मंगल की सप्तम दृष्टि रहने से उत्तेजना, क्रोध अधिक, मानसिक तनाव रहेगा। पहले से किए गए प्रयासों से आय के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी के अवसर भी मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। धन का अपव्यय भी बढ़ेगा। अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। शासकीय कार्यों को कुशलता से संपन्न करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

 उपाय -अनाज आदि का दान यथाशक्ति करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि 24 से 31 मार्च -

सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्य अष्टम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम में सुधार होगा। परोपकार एवं सत्कर्मो की प्रवृत्ति रहेगी। परंतु परिवार संबंधी कार्य में स्थिरता एवं असमंजस के  हालात बनेंगे। मंगल की अष्टम भाव में दृष्टि होने से उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। भूमि-वाहन आदि का क्रय-विक्रय होने के योग हैं। परंतु शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा भी करेंगे।सावधानी बरतें।

 उपाय - प्रतिदिन श्री दुर्गा कवच का पाठ करके कन्या में मीठा प्रसाद बांटना शुभ होगा।

कन्या राशि 24 से 31 मार्च -

कन्या राशि के पंचम भाव में मंगल-शनि एवं चतुर्थ भाव में गुरु-केतु के संचार से संतान संबंधी चिन्ता, परिवार में मतभेद, बनते कामों में विघ्न, गुप्त चिन्ता एवं धन का खर्च अधिक होगा। कुछ सोची हुई योजना में आंशिक सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में अपने परिश्रम से उन्नति के अवसर मिलेंगे परंतु घरेलू उलझनें भी रहेंगी।

उपाय- प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

तुला राशि 24 से 31 मार्च -

तुला राशि के चतुर्थ भाव में मंगल-शनि एवं शनि की ढैय्या के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। अति महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न उत्पन्न होंगे। परंतु गुस्सा ज्यादा, स्वभाव में तेजी एवं परिवार में कलह व क्लेश का भय बना रहेगा। सावधानी बरतें।

 उपाय -प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि 24 से 31 मार्च -

वृश्चिक राशि के जातक को सप्ताह के आरंभ से राशि स्वामी मंगल उच्च स्थिति में शनि युक्त तृतीय भाव में होने से यद्यपि विदेश संबंधी कार्य में प्रगति होगी। विघ्न बाधाओं के रहते आय के साधन बनते रहेंगे। परंतु सप्ताह के अंत में भाग्यवश ही बनते कार्य में विघ्न एवं विलम्ब होगा। स्वभाव में तेजी, क्रोध की अधिकता एवं व्यर्थ के झगड़े से परेशानी के योग हैं। सावधानी बरतें। संतान संबंधी चिंता भी रहेगी।

उपाय -नित्य प्रति श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

धनु राशि 24 से 31 मार्च -

धनु राशि के द्वितीय भाव में मंगल-शनि का संचार होने से अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए भागदौड़ रहेगी। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ की चिंता और बनते कामों में विघ्न एवं विलम्ब होने के योग हैं। भूमि-वाहन आदि का क्रय-विक्रय भी होगा।  सप्ताह के अंत में शत्रु  सरगर्म रहेंगे। आय से  खर्च अधिक होगा। धन का संचय करने में कठिनाई होगी।  भाई-बन्धुओं से मतभेद भी रहेंगे।

उपाय- प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

मकर राशि 24 से 31 मार्च -

मकर राशि पर मंगल-शनि का संचार होने से यद्यपि  प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध बनेंगे। किसी प्रतिष्ठाजनक कार्य के बन जाने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परंतु क्रोध व उत्तेजना अधिक रहेगी। खर्च भी बढ़ चढ़कर होंगे। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव, चिंता, व्यर्थ की भागदौड़ एवं परिवार में मतभेद रहेंगे, किंतु विदेशी संबंधियों से लाभ एवं विदेश जाने की योजना भी बनेगी।

उपाय - प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होगा।

कुम्भ राशि 24 से 31 मार्च -

कुम्भ राशि पर शनि की साढे़ साती एवं मंगल-शनि द्वादश भाव में होने से विशेष शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे। व्यवसाय में अत्यंत संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ भी अधिक रहेगी। मन अशान्त एवं उदासीन रहेगा। सप्ताह के अंत मे निकट बन्धुओ से मतभेद, पति-पत्नी में टकराव की स्थिति बनेगी। संयम पूर्ण व्यवहार करना शुभ होगा। शत्रु से विशेष सावधानी बरतें।

उपाय- प्रतिदिन श्री नीलकंठ स्रोत एवं श्री महाकाल स्तुति का पाठ करना शुभ होगा।

मीन राशि 24 से 31 मार्च -

मीन राशि में भागेश मंगल उच्च स्थिति में होने से धनागमन के साधनों में वृद्धि होगी। नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे। वित्तीय कार्य में पराक्रम बढ़ेगा परंतु मंगल-शनि  युक्त एवं पंचम भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने से संतान एवं अपने कैरियर संबंधी विघ्न बाधाओं एवं कुछ असमंजस की स्थिति बनेगी। मानसिक तनाव एवं उत्तेजना बढ़ेगी।

 उपाय- प्रतिदिन श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

धन्यवाद। 
और नया पुराने