राशि के अनुसार सफलता के उपाय- 2020

rashi ke anusaar safalta ke upay- 2020
safalta ke upay

मेष राशि -

  • मेष राशि के जातक हर मंगलवार हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं और पूरा प्रसाद मंदिर में बांट दें। पहले हनुमान जी के पैर देखें फिर चेहरा।
  • बरकत के लिए मछलियों और पक्षियों को दाना दें।
  •  घर के सदस्यों से तनाव हो तो छेद वाले तीन तांबे के सिक्के बहते जल में प्रवाहित करें। 
  • उच्च शिक्षा के लिए लाल फूल का पौधा लगाएं। लाल रोली डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
  •  कोर्ट केस जीतने के लिए हरे रंग के कपड़े दान में दें।
  •  केसर वाले मीठे चावल कन्याओं को खिलाएं। तनाव दूर होगा।

वृषभ राशि -

  • वृषभ राशि के जातक संपत्ति के विवाद को सुलझाने के लिए गणपति का पूजन करें।
  •  पढ़ाई में परेशानी आ रही हो, तो गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में शुद्ध घी का दो मुखी दिया जलाएं और लाल चंदन की माला चढ़ाएं
  • दांपत्य की परेशानी दूर होगी। काम शुरू होकर बीच में ही अधुरा रह जाता हो तो 21 गुरुवार गरीब ब्राह्मणों को भोजन कराएं। 
  • दफ्तर में तनाव हो, तो पीपल को जल चढ़ाएं और कौओं को मीठी रोटी खिलाएं।
  •  अपाहिज व्यक्ति को दान दें। 
  • आमदनी में दिक्कत हो तो केसर का टीका माथे पर लगाएं।

मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि के जातक हरे रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखें।
  •  संपत्ति विवाद के हल के लिए बुजुर्गों को रात में दूध पीने के लिए दें। 
  • घर में क्लेश होती हो, तो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को एक कन्या को भोजन कराएं और नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • बीमारी में पैसा खर्च हो रहा हो या दफ्तर में परेशानी आ रही हो, तो किसी को मीठा व नमकीन दोनों खिलाएं।
  •  दफ्तर की परेशानी से बचने के लिए एक हल्दी की गांठ पानी में बहा दें और दूसरी दफ्तर में रख दें। गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान में दे। काम सुचारू रूप से चलेगा। 
  • शोहरत पाने के लिए पानी में फिटकरी डालकर स्नान करें।

कर्क राशि-

  • कर्क राशि के जातक वाद-विवाद से बचने के लिए शिव मंदिर में लाल चंदन दान दें।
  •  बचत ना होती हो, तो मां (उसके ना होने पर उसकी उम्र की किसी महिला) की सेवा करें। 
  • सफलता के लिए रोज पूजा के बाद चंदन का टीका लगाएं।
  •  बुजुर्गों का कहां माने और उनका सम्मान करें। स्वास्थ्य की परेशानियां कम होंगी।
  •  यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी की राय जरूर लें। इससे नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
  •  नए काम से पहले पितरों को याद करें।
  •  धन की इच्छा हो, तो घर में लाल फूल की बेल लगाएं।

सिंह राशि-

  • सिंह राशि के जातक नियमित रूप से सूर्य को अर्ध्य दें और स्वयं लाल चंदन का टीका लगाएं।
  •  पारिवारिक प्रेम के लिए हर बुधवार गणेश जी को किशमिश चढ़ाएं। 
  • शुक्रवार को इत्र लगाएं। काम आसानी से बनेंगे। 
  • सात शुक्रवार कुएं में फिटकरी का टुकड़ा डालें। काम बन जाएगा।
  •  उच्च शिक्षा के लिए कुत्ते को रोटी खिलाएं और झूठ ना बोलें।
  •  बहते पानी में सात बादाम, एक नारियल शुक्रवार के दिन प्रवाहित करें। बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
  •  घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज जल डालें।
  •  सुबह बड़ों के पैर छुए।
  •  मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
  •  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। लाभ होगा।

कन्या राशि-

  • कन्या राशि के जातक घर की हानि से बचने के लिए गले में 2 मुखी रुद्राक्ष पहने। 
  • सुख शांति के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।
  •  परेशानी से बचने के लिए घर में कुत्ता ना पालें। 
  • उच्च शिक्षा के लिए 12 मुखी रुद्राक्ष पहने।
  •  काम आसानी से होते रहें, इसके लिए घर में गंगाजल रखें।
  •  किसी से बेकार बहस हो जाती हो, तो खाने के बाद सौंफ खाएं।
  •  छोटी उंगली में सोने में पन्ना पहनें। 
  • शिव पूजा करें, आर्थिक लाभ होगा। 
  • प्रतिष्ठा के लिए हरे रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहने।
  •  स्थाई सफलता के लिए तुलसी की माला पहने।

तुला राशि-

  • तुला राशि के जातक बड़ों का सम्मान करें। 12 मुखी रुद्राक्ष गले में पहनें।
  •  200 ग्राम गुड़ की रेवड़ी और 200 ग्राम बताशे 21 मंगलवार तक बहते पानी में प्रवाहित करें | धन की समस्या दूर होगी।
  •  मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
  • काम में बार-बार दिक्कत आ रही हो, तो नियमित किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करें। 
  • छोटे भाई-बहनों की मदद करें।

वृश्चिक राशि-

  • वृश्चिक राशि के जातक बुरी आदतों से जितना दूर रहेंगे, उतनी तरक्की करेंगे।
  •  उच्च शिक्षा के लिए केले के पेड़ की पूजा करें तथा जल चढ़ाएं। 
  • अनिश्चितता की स्थिति हो, तो हाथी को गन्ना खिलाएं।

धनु राशि-

  • धनु राशि के जातक स्नान के बाद माथे पर लाल चंदन या रोली का टीका लगाएं।
  •  उच्च शिक्षा के लिए तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने कमरे में रखे और सुबह उसे पौधों में डाल दें
  • परिवार में प्रेम के लिए नीम और अशोक के पेड़ लगाएं।
  •  सुखमय दांपत्य जीवन के लिए तुलसी में जल डालें।
  •  दफ्तर में परेशानी आ रही हो, तो महिलाएं बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में चांदी का कड़ा पहने, 
  • बहस या वाद-विवाद से बचने के लिए चांदी के बर्तन में रात में पानी भरकर रखें और सुबह उसे पी लें
  • शांति और समृद्धि के लिए घर में कचरा या गंदगी ना रहने दें।

मकर राशि-

  • मकर राशि के जातक आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए शुक्रवार को सफेद गाय को चावल में घी और चीनी डालकर खिलाएं।
  •  परेशानी से बचने के लिए लाल सांड को मीठी रोटी खिलाएं।  
  • गुरुवार को विष्णु मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशि-

  • कुम्भ राशि के जातक ध्यान रखें कि आपके यहां से कोई भूखा ना जाए। 
  • उच्च शिक्षा के लिए तुलसी के पत्ते खाएं। गणपति व हनुमान जी की पूजा करें। 
  • रविवार का व्रत रखें और बिना नमक के भोजन करें। दांपत्य सुख मिलेगा।

मीन राशि-

  • मीन राशि के जातक उन्नति के लिए माथे पर लाल चंदन लगाएं। बुजुर्गों का सम्मान करें। 
  • बीमारियों में पैसा खर्च हो रहा हो, तो गले में तांबे का सूर्य पहनें।
  •  मंदिर या प्याऊ बनवाने के लिए पैसा दान करें। 
  • दांपत्य जीवन में तनाव चल रहा हो, तो महिलाओं से झगड़े ना करें और ना ही उन्हें अपमानित करें।
  •  कभी भी शेअर, लॉटरी या सट्टे में पैसा ना लगाएं।
  •  नौकरी में परेशानी आ रही हो, तो पीपल की जड़ में पानी डालें और कभी भी झूठ ना बोलें।
  •  आर्थिक परेशानी हो, तो तेल में अपना चेहरा देखकर उस तेल को दान कर दें। 
  • दो मुखी या 12 मुखी रुद्राक्ष पहनें। अतिशीघ्र लाभ होगा।
धन्यवाद ।

और नया पुराने